फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Houses crumbling due to rain, families in panic

Jind News: बारिश से दरकते घर, दहशत में परिवार

Tue, 09 Sep 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Houses crumbling due to rain, families in panic
08जेएनडी22-जींद में बारिश के कारण दीवार में आई दरार दिखाती महिला। संवाद
नरवाना। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण घरों की दीवारें भी दरकने लगी है। शहर की चोपड़ा पत्ती स्थित गोगामेड़ी मंदिर के पास करीब सात से आठ पक्के घरों की दीवारों और छतों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। दरारें एक से डेढ़ इंच चौड़ी हो चुकी हैं और इनके बीच से बाहर की रोशनी तक अंदर तक दिखाई देने लगी है। इससे प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। पीड़ित राकेश, संदीप, सुरेश, सुनील और जीवनी देवी ने बताया कि बारिश के बाद से उनके घरों की हालत बेहद खस्ता हो गई है। दीवारों और फर्श में गहरी दरारें आने से रोजाना यह डर सता रहा है कि कहीं अचानक मकान गिर न पड़े और उनकी जान पर संकट न आ जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास इस टूटते-फूटते घर के अलावा सिर छुपाने के लिए दूसरी कोई जगह नहीं है। मजबूरी में वह परिवार सहित इसी जर्जर हो चुके घरों में रह रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि दरारें इतनी बड़ी हो चुकी हैं कि दीवारों के बीच से दिन में धूप और रात में बल्ब की रोशनी तक आसानी से भीतर पहुंच जाती है।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है। हादसे की आशंका के चलते वह घर के कामकाज छोड़कर लगातार पहरा दे रहे हैं। महिलाएं और बच्चे रातभर चैन की नींद नहीं ले पा रहे। कई परिवार तो यह सोचकर काम पर भी नहीं जा रहे कि कहीं उनकी गैरमौजूदगी में बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को भी सूचना दी थी। इसके बावजूद अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर आया और न ही उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाया गया। यदि जल्द ही प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

08जेएनडी22-जींद में बारिश के कारण दीवार में आई दरार दिखाती महिला। संवाद

08जेएनडी22-जींद में बारिश के कारण दीवार में आई दरार दिखाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed