फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hot winds blowing at a speed of 13 km per hour scorched the area.

Jind News: 13 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने झुलसाया

Tue, 30 Jun 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hot winds blowing at a speed of 13 km per hour scorched the area.
फोटो 30जेएनडी06-मंगलवार दोपहर को गोहाना रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद
जींद। जिले में मंगलवार को भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिनभर पश्चिमी दिशा से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही, जिससे तेज धूप के साथ उमस का भी असर महसूस किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। दोपहर तक गर्म हवा के चलते वातावरण भी गर्म हो गया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी गर्म हवा के प्रभाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है जिससे धूप का असर कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बारिश नहीं होती तब तक दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहा तो जुलाई के पहले सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
एक सप्ताह तक मौसम बना रहेगा खुशनुमा
पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाने, हल्की हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।

वर्जन

दो जुलाई को जिले और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश होने से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article