फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hoarding gold earrings and jewelery from a jewelery shop

ज्वेलरी शॉप से सोने की बालियां और पाजेब उड़ाई

Fri, 06 Nov 2020 09:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hoarding gold earrings and jewelery from a jewelery shop
जींद। पटियाला चौक स्थित स्वर्णकार की दुकान से शुक्रवार करीब 12 बजे एक महिला और पुरुष एक जोड़ी सोने की बालियां और चांदी की पाजेब लेकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन

स्वर्णकार राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला और एक पुरुष दुकान में आए। इस दौरान उनके साथ आए तीन पुरुष कार में ही बैठे रहे। स्वर्णकार ने उन्हें बालियां और पाजेब दिखाना शुरू किया। इसके बाद वे बिना कुछ खरीदे जाने लगे। इस दौरान जब राजेंद्र ने सामान संभाला तो एक जोड़ी सोने की बालियां और एक जोड़ी पाजेब कम मिली। वह तुरंत बाहर गया और कार के आगे खड़ा होकर चोरी किए सामान के बारे में पूछा। इस पर आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर सीआईए इचार्ज वीरेंद्र खर्ब, डीएसपी कप्तान सिंह व शहर थाना प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ कर आसपासलगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन कार सवार लोगों का कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि दुकानदार की आभूषण चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed