फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hisar tops girls' Under-19 archery; Jind takes second place.

Jind News: तीरंदाजी के अंडर-19 में लड़कियों में हिसार अव्वल, जींद दूसरे स्थान पर

Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Hisar tops girls' Under-19 archery; Jind takes second place.
11जेएनडी13,14,15: शहर के अर्जुन स्टेडियम में हैंडबाल प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए ​खिलाड़ी। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगूरां में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने किया। प्रदेशभर से करीब चार हजार खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी।
प्रतियोगिता में वॉलीबाल, हैंडबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वॉलीबाल के मुकाबले नगूरां, हैंडबॉल के जींद और तीरंदाजी के मुकाबले किनाना में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन तीरंदाजी के इंडियन राउंड अंडर-19 वर्ग में लड़कियों में हिसार ने पहला, जींद ने दूसरा और चरखी दादरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में हिसार प्रथम, भिवानी द्वितीय और महेंद्रगढ़ तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल के अंडर-17 लड़कियों वर्ग के शुरुआती मुकाबलों में पानीपत ने गुरुग्राम को 8-1, फतेहाबाद ने सिरसा को 12-6, रेवाड़ी ने पंचकूला को 7-3, करनाल ने झज्जर को 11-3 और कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को 8-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल के अंडर-19 लड़कियों वर्ग में गुरुग्राम ने कुरुक्षेत्र को 2-0 और कैथल ने झज्जर को 2-0 से हराया।

जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed