फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Himachal Pradesh secured a resounding victory, defeating Delhi by a margin of 6-1.

Jind News: हिमाचल की शानदार जीत, दिल्ली को 6-1 के अंतर से हराया

Tue, 23 Dec 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh secured a resounding victory, defeating Delhi by a margin of 6-1.
22जेएनडी17-हॉकी लीग 2025-26 में दमखम दिखाते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में हॉकी इंडिया की तरफ से आयोजित राष्ट्रीयस्तरीय अस्मिता सब-जूनियर वूमन हॉकी लीग 2025-26 के तीसरे दिन सोमवार को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। हिमाचल प्रदेश की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और लगातार गोल दागते हुए दिल्ली पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने भी संघर्ष किया लेकिन हिमाचल की मजबूत रणनीति के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। अंत में हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को 6–1 के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्या अतिथि मुकेश पांचाल, बलराज मोर और हॉकी के सीनियर खिलाड़ी रणदीप डामरा ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता सब-जूनियर वूमन हॉकी लीग 2025-26 प्रतियोगिता 27 दिसंबर तक चलेगी। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों की सब-जूनियर महिला हॉकी टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और महिला हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत, रणदेव गोयत, राजबीर चहल, अनिल मोर, अनिल नैन, मंजीत गोयत, रोहताश पीटीआई, रणदीप सिंह, रविंद्र श्योकंद, प्रवीण नैन मौजूद रहे।

22जेएनडी17-हॉकी लीग 2025-26 में दमखम दिखाते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक

22जेएनडी17-हॉकी लीग 2025-26 में दमखम दिखाते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed