फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   High level investigation started in the matter of opening the gate before the departure of the goods train

मालगाड़ी निकलने से पहले फाटक खुलने के मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू

Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
High level investigation started in the matter of opening the gate before the departure of the goods train
नरवाना। नरवाना में शुक्रवार को मालगाड़ी के निकलने से पहले ही रेलवे फाटक खोलने से हुए हादसे में करनाल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसकी जांच के लिए रात को ही दिल्ली से रेलवे के एडीआरएम के नेतृत्व में चार अधिकारियों की टीम पहुुंची है।
विज्ञापन

टीम ने रात को ही दुर्घटना वाले स्थान का निरीक्षण किया। इसके अलावा रेलवे के रिकॉर्ड में फाटक बंद होने के बारे में भी जांच की गई। सिग्नल से संबंधित जानकारी जुटा कर एडीआरएम दिल्ली लौट गए, जबकि कुछ अधिकारियों ने दिनभर जांच की। रेलवे के सूत्रों के अनुसार इसमें कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। नरवाना स्टेशन के एक बड़े अधिकारी को निलंबित करने की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अभी रेलवे द्वारा जांच की जा रही है। ऐसे में इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे उकलाना फाटक पर बठिंडा की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में कार आ गई थी। इसमें करनाल निवासी बलंविद्र सिंह की मौत हो गई और उनकी पत्नी श्वेता घायल हैं। श्वेता का इलाज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं, डीएसटीई अनिल यादव इस मामले की जांच कर रहे हैं। शनिवार को नरवाना रेलवे स्टेशन पर अनिल यादव ने कहा कि इस जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों पर उठ रहे सवाल
हालांकि जांच कर रहे अधिकारियों ने अभी जांच के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इंटरलॉकिंग की विफलता के कारण ऐसा हो सकता है कि रेलवे फाटक खुला रहे और ट्रेन को आगे बढ़ने का सिग्नल मिल जाए। हालांकि कुछ लोग गेट मैन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन से इशारा मिले बिना रेलवे फाटक नहीं खोला जा सकता।

रेलवे की जांच रिपोर्ट का इंतजार
नरवाना रेलवे चौकी प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी का भी नाम नहीं जोड़ा है। इसके लिए रेलवे के अधिकारी जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed