फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Heaps of garbage pile up in the city due to the sanitation workers' strike.

Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगा कचरे का ढेर

Mon, 11 May 2026 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 May 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage pile up in the city due to the sanitation workers' strike.
10जेएनडी14: शहर में लगे कूड़ूूे के ढेर। स्रोत संस्था
जींद। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में कचरे के अंबार लगने से आमजन का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने शासन और प्रशासन से इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। राजकुमार गोयल ने कहा कि गंदगी के कारण वातावरण दूषित हो रहा है और शहर में डेंगू, वायरल व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द ही सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समाधान नहीं निकाला गया तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में रीढ़ की हड्डी की तरह हैं इसलिए उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अपील की है कि सकारात्मक माहौल में बातचीत कर हड़ताल समाप्त करवाई जाए ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट सके। उन्होंने नागरिकों से भी संकट की इस घड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed