फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Healthcare workers were provided training on fire safety and the use of equipment.

Jind News: स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव और उपकरणों के इस्तेमाल का दिया प्रशिक्षण

Wed, 06 May 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Healthcare workers were provided training on fire safety and the use of equipment.
06जेएनडी03: नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव और उपकरणों के इस्तेमाल का प्र​श
जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन सीएमओ डॉ. सुमन कोहली के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

फायर विभाग के कर्मियों ने डेमो के माध्यम से आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया और उन्हें समझाया। अस्पताल में लगाए गए फायर सेफ्टी उपकरणों जैसे अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म और स्मोक डिटेक्टर का प्रयोग कैसे किया जाए, इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरण तो उपलब्ध होते हैं लेकिन यदि कर्मचारियों को इनके संचालन की जानकारी न हो तो ये उपकरण आपात स्थिति में बेकार साबित हो सकते हैं। इसलिए प्रत्येक स्टाफ सदस्य को इनका सही उपयोग आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरमैन अंकित ने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले फायर अलार्म सक्रिय करें और तुरंत 101 या 112 नंबर पर सूचना दें। धुएं से बचने के लिए नाक और मुंह को गीले कपड़े से ढकना चाहिए और ऐसी स्थिति में लिफ्ट का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति धुएं से भरे कमरे में फंस जाए तो दरवाजे को बंद कर गीले कपड़े से दरारों को सील कर देना चाहिए।

कार्यक्रम की थीम सुरक्षित संस्थान एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज रही। अंत में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वयं भी आग बुझाने का अभ्यास कर सीखी गई तकनीकों को परखा। मौके पर एसएनओ इंद्रो, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, प्रिया, मीना, रेखा, सुदेश सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed