फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department also alert regarding farmers movement

Jind News: किसान आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क

Thu, 15 Feb 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Health department also alert regarding farmers movement
जींद। पंजाब की सीमा के साथ लगते दातासिंह वाला बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग ने नरवाना के नागरिक अस्पताल में दिन के समय चार चिकित्सकों तथा रात के समय दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा दातासिंह वाला बॉर्डर पर दस एंबुलेंस, चार नागरिक अस्पताल नरवाना तथा दो एंबुलेंस नरवाना में नहर के पास खड़ी की है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत इनकी सहायता ली जा सके।
विज्ञापन

दो दिन से दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। पहले दिन भी दस पुलिस कर्मचारी, तीन अर्धसैनिक बल के जवान और 12 से अधिक किसान घायल हुए थे। वहीं बुधवार को भी दूसरे दिन काफी किसान घायल हुए हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नरवाना के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ा दी हैं। यहां पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। इसमें दिन में चार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीजों को हर समय चिकित्सक मिल सके। रात को भी इमरजेंसी में दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। दिन के समय आंदोलन को देखते हुए ज्यादा चिकित्सकों की जरूरत है, इसलिए चार चिकित्सक लगाए गए हैं। यदि स्थिति और ज्यादा गंभीर हुई तो चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन

नरवाना क्षेत्र में 16 एंबुलेंस तैनात
स्वास्थ्य विभाग ने नरवाना क्षेत्र में 16 एंबुलेंस तैनात की हैं। 10 एंबुलेंस को दातासिंह वाला बॉर्डर पर तैनात किया गया है। चार एंबुलेंस नागरिक अस्पताल नरवाना में खड़ी की गई हैं। इसके अलावा दो एंबुलेंस नरवाना के पास से गुजर रही नहर के पास खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। कुछ एंबुलेंस भिवानी तथा रोहतक के नागरिक अस्पताल से मंगवाई गई हैं। चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। यदि ज्यादा चिकित्सकं की जरूरत पड़ी तो दूसरे जिलों से मांगे जा सकते हैं। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed