फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Woman molested in Jind, 5-year-old daughter strangled to death

Haryana : जींद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच साल की बेटी की गला दबाकर हत्या; शव बिना पोस्टमॉर्टम दफ्नाया

Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
सार

बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना उसे श्मशान घाट में दफना दिया गया। 

विज्ञापन
Haryana: Woman molested in Jind, 5-year-old daughter strangled to death
demo - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जींद शहर में चार लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी 5 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना उसे श्मशान घाट में दफना दिया गया। 

विज्ञापन


प्रशासन को सूचना मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में श्मशान से शव को बाहर निकाला गया। बच्ची की मां बेहोशी की हालत में कूड़े के ढेर के पास मिली। शहर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार कूड़ा बीनने का काम करता है। मंगलवार रात को उसके पति का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से विवाद हो गया। इस झगड़े में उसके पति को चोटें आईं, लेकिन पुलिस में शिकायत के बाद समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में महिला का पति बाहर चला गया और वह अपने तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। तभी आरोपी अपने तीन साथियों के साथ आया। उन्होंने महिला को बेहोश कर दिया और उसे तथा उसकी पांच साल की बेटी को उठाकर कूड़े के ढेर के पास ले गए। वहां बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई और चारों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 


महिला पूरी रात बेहोशी की हालत में कूड़े के ढेर पर पड़ी रही। सुबह किसी ने उसे देखा और झोपड़ी में छोड़ गया। इस बीच बच्ची के शव को बिना किसी औपचारिकता के श्मशान में दफना दिया गया। वीरवार को महिला को होश आया तो उसने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में श्मशान घाट से बच्ची का शव निकलवाया। 

शहर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या, सामूहिक दुष्कर्म और अन्य अपराधों का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed