फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana number one in unemployment, corruption: Deepender Hooda

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में हरियाणा नंबर वन : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Haryana number one in unemployment, corruption: Deepender Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज गठबंधन सरकार में हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में नंबर वन बन गया है। आज हमें लोगों को जन समर्थन मिल रहा है। उचाना हलके में घोघडिय़ा गांव के छोटे से कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है उचाना ही नहीं अब हरियाणा में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। कहा कि चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट लेकर सत्ता के लालच में जजपा सत्ता में हिस्सेदार बन गई।

दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को घोघड़िया गांव में मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र घोघड़िया के निवास पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम लोकसभा स्तर पर आयोजित किए जा रहे है। 20 अगस्त को हिसार में ये कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उचाना हलके के लोगों को इस कार्यक्रम का निमंत्रण देने वो आए है। उचाना हलके से उनका खून का रिश्ता है। यहां आने के बाद अपनेपन का अहसास होता है। आज बदलाव की शुरूआत के लिए हमें लोगों का साथ चाहिए। ग्रामीणों ने दोनों हाथ उठा कर समर्थन दीपेंद्र हुड्डा को देने का आश्वासन दिया। इससे पहले उपमंडल कार्यालय में चल रहे किसानों के धरने पर पहुंच कर दीपेंद्र हुड्डा ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि जिन मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है वो मांगे आज से कई साल पहले पूरी होनी चाहिए थी। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इन मांगों को पूरा करने का काम किया जाएगा। घोघड़िया गांव में बाइकों के बड़े काफिले के साथ दीपेंद्र हुड्डा को युवा लेकर पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा द्वारा कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र घोघडिय़ा की सभा में जमकर तारीफ करते हुए अपना संघर्ष का साथी बताया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक सुभाष गंगोली, दिनेश डाहोला, बलराज कटवाल, एडवोकेट सतबीर सिंह, रामभज, सोनू बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed