फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Handball player Anika became famous from state to abroad in five years

Jind News: पांच साल में प्रदेश से विदेश तक छाईं हैंडबॉल खिलाड़ी अनिका

Sat, 08 Jun 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Handball player Anika became famous from state to abroad in five years
07जेएनडी30-हैंडबॉल खिलाड़ी अनिका। संवाद
जींद। दनौदा गांव की अनिका देश की उभरती हैंडबॉल खिलाड़ी हैं। वे पांच साल की कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्र से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई हैं। जिलास्तर की प्रतियोगिता से शुरू होकर विदेशों में यूथ एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा कर चुकी हैं। अब तक वह तीन यूथ चैंपियनशिप में देश का और तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

दनौदा कलां गांव निवासी संजीत की बेटी अनिका पिछले पांच साल से गांव के ही सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही हैंडबॉल नर्सरी में अभ्यास करती हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में 13 से 17 मई तक बांग्लादेश के ढाका में हुई द्वितीय यूथ आईएचएफ ट्रॉफी में भारत की टीम में खेला था। इसके बाद वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में 15 से 24 जुलाई तक हुई 10वीं एशियन यूथ चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा बांग्लादेश के ढाका मेंं हुई यूथ एशियन चैंपियनशिप में भारत की टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। फिलहाल वह 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन


साधारण परिवार में जन्मी अनिका के पिता संजीत खेती करते हैं। उनकी माता अनीता घर के अलावा खेत में अपने पति का हाथ बंटाती है। शुरुआत में अनिका का भाई सुमित को भी हैंडबॉल खेलना पसंद था। वह भी नर्सरी में अभ्यास करने जाता था, लेकिन बीमार रहने के कारण खेलना छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपनी बहन अनिका को हैंडबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया। अनिका की प्रतिभा को देखते हुए जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ। राष्ट्र स्तर पर हुई हैंडबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने दो गोल्ड और चार सिल्वर मेडल जीते। उनके बलबूते पर यूथ चैंपियनशिप में उनका चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडबॉल खेल का हब है दनौदा

हैंडबॉल कोच राजेंद्र नैन और विजेंद्र नैन का कहना है कि दनौदा गांव हैंडबॉल खेल का हब बना हुआ है। इस गांव से 15 खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि भारत की अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन्हीं में से अनिका है जो तीन बार यूथ चैंपियनशिप और चार बार जूनियर तथा सब जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है।

07जेएनडी30-हैंडबॉल खिलाड़ी अनिका। संवाद

07जेएनडी30-हैंडबॉल खिलाड़ी अनिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed