फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   hacked facebook id, cheated the young mand friend Rs 8000

फेसबुक आईडी हैक कर युवक के दोस्त से ठगे आठ हजार रुपये

Thu, 05 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hacked facebook id, cheated  the young mand friend Rs 8000
फेसबुक आईडी हैक करके युवक के दोस्त से हैकर ने आठ हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित एडवोकेट अमन सैनी ने सफीदों पुलिस को शिकायत दी है। सैनी ने कहा कि किसी शातिर ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक करके उसके दोस्तों से किसी इमरजेंसी का बहाना बनाकर रुपये ठग लिए। 30 नवंबर को दोपहर उसके पास दोस्तों व रिश्तेदारों के जब फोन आने शुरू हुए तो उसे पता चला कि उसकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है। हैकर ने उसके दोस्तों व रिश्तेदारों के पास लड़की का एक्सीडेंट होने की बात कहकर रुपये देने के लिए संदेश भेजा था। उसने किसी से 40 हजार, किसी से 20 हजार तथा किसी से 8 हजार रुपये की मांग की। हैकर ने उसके दोस्तों व रिश्तेदारों से पेटीएम और गूगल पे के द्वारा रुपये भेजने की बात कही। इसके लिए हैकर ने अपना पेटीएम खाता नंबर 7636815833 सभी को भेज दिया। हैकर की बातों में आकर एडवोकेट के दोस्त सूरज बवेजा ने अपने पेटीएम अकाउंट से उस व्यक्ति को पेटीएम मोबाइल नंबर 7636818833 खाते में 8 हजार रुपये डाल दिए। बाद में सूरज ने अमन सैनी को फोन करके हालचाल पूछा तो पता चला कि वह सही सलामत है। इसके बाद ही अमन सैनी को फेसबुक आईडी हैक होने का पता चला। अमन सैनी ने पुलिस से अज्ञात हैकर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed