{"_id":"6717fb228240262ec9030dc4","slug":"government-should-make-cancer-hospital-in-agroha-medical-college-bajrang-garg-jind-news-c-199-1-jnd1001-124689-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाए सरकार : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाए सरकार : बजरंग गर्ग
विज्ञापन
जींद। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को 41वां विशाल वार्षिक मेला लगेगा। मेले में देशभर से लाखों लोग परिवार सहित भाग लेंगे। बजरंग दास गर्ग मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन की धर्म नगरी है और महाराजा अग्रसेन की राजधानी थी। सरकार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी देनी चाहिए। अग्रोहा में कैंसर अस्पताल बनने से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेशनल हाईवे पर बना हुआ है और हर रोज एक्सीडेंट होते रहते हैं। अग्रोहा में ट्राॅमा सेंटर न होने से मौके पर मरीज का इलाज न होने से काफी मरीजों को जान गंवानी पड़ती है।
केंद्र सरकार को अग्रोहा धर्मनगरी को पर्यटन स्थल बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को मेले में महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, एक्सल ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्रा, कन्हैया मित्तल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र गोयल व अन्य प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी भाग लेंगे। इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज जिला प्रधान ईश्वर गोयल, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, अशोक गोयल, पतराम तायल, भारत भूषण गोयल, सुरेश सिंगला मौजूद रहे।