फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should increase medical allowance from one to three thousand rupees: Surendra Verma

मेडिकल भत्ता एक से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करे सरकार : सुरेंद्र वर्मा

Sun, 24 Aug 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government should increase medical allowance from one to three thousand rupees: Surendra Verma
24जेएनडी09-मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपते हुए हरियाणा सिविल पें
जींद। पेंशनर्ज के हित, अधिकारों एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम हरियाणा सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला जींद के शिष्टमंडल ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा व उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री के प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 65, 70 व 75 वर्ष की आयु में मूल पेंशन में क्रमश : 5, 10 व 15 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये मासिक व अनलिमिटेड कैशलेस मेडिकल सुविधा, फैमिली पेंशनर्ज को भी एलटीसी देना, कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष की बजाय साढ़े 10 वर्ष में करना भी शामिल है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से भिवानी ढाणी लक्ष्मण की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतक मनीषा को न्याय दिलाने की सरकार व प्रशासन से मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान बृजभूषण गोयल, संरक्षक डीएल गुलाटी, वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़, महासचिव शिवकुमार बंसल, रामनिवास तायल, जयप्रकाश दहिया, सुखबीर सिंह, रामनिवास गोयल, रामफल शर्मा, अमरनाथ धीमान, जयभगवान शर्मा, हुकम चंद सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed