{"_id":"5fc3f1bd8ebc3e9b7a5c0a51","slug":"government-not-on-rajhath-not-rajdharma-deepender-hooda-jind-news-rtk584346232","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधर्म नहीं राजहठ पर उतरी सरकार : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधर्म नहीं राजहठ पर उतरी सरकार : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते दीपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : Jind
किसान अपने हकों के लिए दिल्ली तक पहुंचा है, लेकिन सरकार ने उनको रोकने के लिए सड़कें खोद दीं, वाटर कैनन से पानी बरसाया, आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन किसान शांतिपूर्वक तरीके से चलता गया। भाजपा सरकार राजधर्म पर नहीं राजहठ पर उतर आई है और किसानों के साथ ज्यादती कर रही है। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गांव भुसलाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।
उन्होंने कहा कि किसानों के शांतिप्रिय आंदोलन को दबाया नहीं जाना चाहिए। देश की सरकार तुरंत अपने दरवाजे खोलकर किसानों की मांगों का समाधान करे। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा को छावनी में बदल दिया गया है। हरियाणा में सभी बॉर्डरों पर किसानों के साथ ज्यादती की गई, उनके ऊपर केस दर्ज किए गए। केंद्र सरकार दिल्ली में उनके लिए अस्थायी जेलों के निर्माण की बात कर रही है। सरकार को पता होना चाहिए कि किसानों के लिए कोई जेल अभी तक नहीं बनी है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किसानों को ठोकर मारने का काम किया है और अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
दीपेंद्र ने कहा कि किसानों का आंदोलन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है, लेकिन सरकार इसको राजनीतिक रंग देना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। कांग्रेस के राज में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में नंबर एक पर था। रोजगार के मामले में नंबर एक पर था। निवेश में नंबर एक पर था, लेकिन वर्तमान सरकार ने हरियाणा का भट्टा बैठा दिया है।