Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is working to hand over electricity corporation to private hands: Dhanda

सरकार बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने का कर रही काम : ढांडा

Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Government is working to hand over electricity corporation to private hands: Dhanda
04जेएनडी04-गेट मीटिंग में भाग लेते कर्मचारी। स्रोत स्वयं
04जेएनडी04
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की जींद यूनिट की सब यूनिट स्तर पर लगातार तीसरे दिन भी गेट मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता संदीप लाठर और संचालन राजीव जुलानी ने किया। राज्य उप प्रधान संजीव ढांडा ने कहा हरियाणा सरकार बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। इसके विरोध में 20 मई और 26 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है।

सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा ने कहा कि अधीक्षक अभियंता से बातचीत करने गई कमेटी के साथ अधिकारी ने जो नकारात्मक रवैया अपनाया, उससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुंची है। संगठन इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक अभियंता सरकार की ओर से बनाई गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे। वह लगातार अनाप शनाप ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर रहे हैं। यूनिट प्रधान राकेश ईक्कस ने कहा अगर अधिकारी अपने नकारात्मक रवैये में सुधार नहीं करते और गलत तरीके से जारी किए ऑर्डर को रद्द नहीं करेंगे तो सात और आठ अप्रैल को तीनों डिवीजनों पर विरोध गेट मीटिंग की जाएगी। अगर फिर भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और सर्कल सचिव के खिलाफ लिखी गई कार्रवाई वापस नहीं ली तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर संदीप गिल, विक्रम लुदाना, नरेंद्र, राजकुमार, जयबीर लाठर, पाला राम, अमित शर्मा, मनजीत नेहरा, अशोक ढांडा, सोनू ढांगी, धर्मराज, दीपक जगलान, जोगिंद्र, रामनिवास, सत्यप्रकाश, फकीर चंद, सुनील, नसीब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed