फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is looting Haryana under the guise of GST: Deependra

जीएसटी की आड़ में हरियाणा को लूट रही सरकार : दीपेंद्र

Tue, 13 Aug 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government is looting Haryana under the guise of GST: Deependra
12जेएनडी51 : पिल्लूखेड़ा में ​हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा को संबो​धित करते सांसद दीपेंद्र सिंह
जींद। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जीएसटी की आड़ में हरियाणा को भाजपा सरकार लूट रही है। हरियाणा से सात रुपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन इसके बदले एक रुपया वापस लगाया जा रहा है। जो हरियाणा कभी खेलों में नंबर वन होता था, आज भाजपा ने उसे नशे में नंबर वन बना दिया है। हुड्डा ने यह आरोप गांव कालवा से शुरू की गई हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा के दौरान लगाए। पदयात्रा कालवा गांव से शुरू होकर पिल्लूखेड़ा तक पहुंची। इस मौके पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व विधायक सुभाष देशवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। कांग्रेस को तीन चौथाई बहुमत मिलेगा। केंद्र सरकार हरियाणा को प्रति व्यक्ति के हिसाब से सबसे कम 6938 रुपये दे रही है। छोटे से गोवा को भी 40 हजार रुपये मिलते हैं। हरियाणा में इतनी कमजोर सरकार है कि प्रदेश के साथ हो रहे अन्याय की कोई सुनवाई दिल्ली में भी नहीं हो रही है। ओलंपिक में छह में से पांच मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, लेकिन खेल बजट में भी हरियाणा के साथ अन्याय किया गया।
विज्ञापन

भाजपा ने भी मांगा हिसाब
भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राजू मोर के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पिल्लूखेड़ा अनाजमंडी में जमा हुए थे। इन लोगों ने भी कांग्रेस से दस साल का हिसाब मांगा है। राजू माेर ने कहा कि कांग्रेस ने भी प्रदेश में दस साल शासन किया था। वह भी अपने कामों को गिनवाए। जिले का जो भी विकास किया है, केवल भाजपा ने ही किया है।

12जेएनडी51 : पिल्लूखेड़ा में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र सिंह

12जेएनडी51 : पिल्लूखेड़ा में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र सिंह

12जेएनडी51 : पिल्लूखेड़ा में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र सिंह

12जेएनडी51 : पिल्लूखेड़ा में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed