{"_id":"647268534e5a779d8c0adad6","slug":"got-a-case-of-rape-registered-asked-for-rs-25-lakh-in-the-name-of-agreement-jind-news-c-199-1-sroh1009-428-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा समझौते के नाम पर मांगे 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा समझौते के नाम पर मांगे 25 लाख रुपये
विज्ञापन
जींद। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा समझौते के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग करने पर पुलिस ने एक आरोपी को छह लाख रुपये की राशि लेते काबू किया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने वाली महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चंदाना कैथल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जीजा बलवान के खिलाफ नरवाना की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जोकि साजिशन रुपये ऐंठने के लिए करवाया गया था। अब दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला उसकी मां तथा शिवकुमार समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये की उनसे मांग कर रहे हैं। शिवकुमार तथा दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां ने इस राशि को शिव कुमार के पास पहुंचाने के बारे में कहा है, और साथ ही अदालत में कहे अनुसार, शपथ पत्र देने व ध्यान देने की बात कही है।
जिसकी ऑडियो तथा वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। जिसके बाद आरोप लगाने वाली महिला की मां ने 25 लाख रुपये से कम में समझौता करने से मना कर दिया। साथ ही उसने कहा कि जब राशि एकत्रित हो जाए तो फोन करके उसे बता देना। राशि शिवकुमार के पास गांव शीसला पहुंचाने के लिए कहा, शिवकुमार ने राशि अकेले लेकर गांव आने के लिए कहा, जिसकी वीडियो तथा ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई। जिसके आधार पर सीआईए कर्मियों के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। समझौते की एवज में छापामार टीम ने शिवकुमार को छह लाख रुपये की राशि के साथ काबू कर लिया। शहर थाना नरवाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि कि दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल व राशि वसूलने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।