{"_id":"6aa1af853e4a5348e8075d96","slug":"gomata-hospital-opened-in-jind-for-injured-and-destitute-cattle-jind-news-c-199-1-sroh1009-160009-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद में घायल-बेसहारा गोवंश के लिए खुला गोमाता अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद में घायल-बेसहारा गोवंश के लिए खुला गोमाता अस्पताल
विज्ञापन
09जेएनडी33: हांसी रोड पर रेलवे लाइन के पास गोमाता अस्पताल का उद्घाटन करते हुए भाजपा नेता रुद्र
जींद। गोसेवा के क्षेत्र में जींद में नई पहल की गई है। लाचार, घायल, बीमार, दुर्घटनाग्रस्त और विकलांग गोवंश के इलाज व देखभाल के लिए पुराना हांसी रोड पर मैदा मिल के पास पुल के नीचे श्री साधुराम जिंदल गोमाता अस्पताल एवं विकलांग गोशाला तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ बुधवार को किया गया।
श्री गोकुलधाम गौ सेवा समिति जींद के माध्यम से संचालित इस संस्थान में जरूरतमंद गोवंश को इलाज, देखभाल और आश्रय उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
समिति के प्रधान भारत भूषण गोयल ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य ऐसे गोवंश को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है, जो बीमारी, चोट, दुर्घटना या विकलांगता के कारण स्वयं अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते। यहां जरूरतमंद गोवंश को निशुल्क एवं समुचित इलाज देने की व्यवस्था की गई है।
संस्था का प्रयास रहेगा कि घायल गोवंश को समय पर उपचार मिले और उन्हें बेसहारा न रहना पड़े। शुभारंभ अवसर पर गोसेवा आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, भाजपा नेता रुद्राक्ष मिड्ढा, समाजसेवी पवन गर्ग और राजकुमार गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान शहर और आसपास की गोसेवा समितियों के पदाधिकारियों तथा गोभक्तों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
भारत भूषण गोयल ने कहा कि यह अस्पताल किसी एक व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज की सामूहिक सेवा का केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए गौभक्तों, समाजसेवियों और आमजन के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सेवा कार्य से जुड़ें और घायल या बीमार गोवंश की सूचना मिलने पर उसे उपचार दिलाने में सहयोग करें।