{"_id":"5751d2884f1c1b7d2810c8ec","slug":"gold-steel-by-woman-crime-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के कानों से निकाली बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के कानों से निकाली बाली
jind
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के पुराने कोर्ट के निकट से कार सवार महिलाओं ने एक सेवानिवृत्त अध्यापिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर कानों की बालियां उतार ली और फरार हो गईं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इंप्लाइज कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त अध्यापिका विद्या देवी बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। जब वह पुराने कोर्ट के निकट पहुंची तो इसी दौरान कार सवार दो महिला व एक युवक आया। महिलाओं ने कार से नीचे उतरते ही नेकपिन को उसके मुंह के निकट लाकर झाड़ दिया और उसमें नशीला पदार्थ होने के चलते वह बेसुध हो गई। इसके बाद महिलाओं ने उसे कार में बैठा लिया और इस दौरान उसकी कानों की बालियां निकाल ली। बाद में आरोपी उसे बाल भवन रोड पर छोड़कर फरार हो गए। होश आने के बाद उसने आसपास के लोगों तथा परिजनों को अवगत करवाया। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ नशीला पदार्थ सुंघाने तथा चोरी का मामला दर्ज किया है।