फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   God makes every path of his devotee easy

Jind News: भगवान अपने भक्त की हर राह करते हैं आसान

Fri, 06 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
God makes every path of his devotee easy
सफीदों। गीता कॉलोनी स्थित मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा के कारागृह में हुए अलौकिक जन्म व गोकुल में मनाए गए जन्मोत्सव का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बधाई गीत गाए गए और श्रद्धालुओं ने बधाई गीतों पर जमकर नृत्य किया। स्वामी परम मुक्तानंद महाराज भिक्षु: ने झूमते हुए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। कथा संयोजक सत्यनारायण मित्तल ने स्वामी परम मुक्तानंद महाराज भिक्षु: व कथा व्यास स्वामी विनोद कृष्ण महाराज का माल्यार्पण करके अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

स्वामी विनोद कृष्ण महाराज ने कहा कि द्वापर युग में कंस के कारागार में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान योगमाया से कारागार की सुरक्षा में तैनात सिपाही बेहोश हो गए थे। इस दौरान तेज बारिश की वजह से बाढ़ आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता वासुदेव ने उन्हें कंस से बचाने के लिए टोकरी में विराजमान करके यमुना नदी पार करवाकर गोकुल के नंदभवन में पहुंचाया था। यात्रा के दौरान यमुना महारानी बालकृष्ण के पैर छूना चाह रही थी। इसी कोशिश में नदी का पानी ऊपर उठने लगा। इसके बाद बालकृष्ण ने अपना पैर टोकरी से निकालकर बाहर रखा। यमुना उनके चरण छूकर नीचे आ गई।

उन्होंने कहा कि भक्त के प्रेम में तो भगवान जेल में भी चले जाते हैं। जो भगवान का आश्रय ले लेता है तो भगवान उसकी हर राह आसान कर देते हैं। कलयुग में भगवत कथा के सुनने से ही जीवन में कल्याण संभव हो सकता है, क्योंकि आदमी इस युग में जितना ज्यादा भगवान की भक्ति में लीन रहेगा, उतना उसको अपनी आत्मा में शांति का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed