फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   gm observe, jind- sonipat railway track jind

रेलवे के जीएम ने किया जींद-सोनीपत रेलवे लाइन का निरीक्षण

Wed, 13 Jul 2016 11:15 PM IST
jind
jind Updated Wed, 13 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
gm observe, jind- sonipat railway track jind
रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण करते जीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : bureau
करीब 20 दिन पहले जींद-सोनीपत के बीच चली रेलगाड़ी और रेवले ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए रेलवे के जीएम एके पुठिया जींद पहुंचे। उन्होंने विशेष ट्रेन से सुबह जींद से अपनी यात्रा शुरू की और गोहाना होते हुए सोनीपत पहुंचे। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें जींद-सोनीपत के बीच चल रही ट्रेन का समय बदलने के लिए भी ज्ञापन सौंपा, जिस पर जीएम ने विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे रेलवे के जीएम की विशेष गाड़ी जींद रेलवे जंक्शन से चली। इस दौरान अधिकारियों की टीम भी उनके साथ ही। पिंडारा जंक्शन से सोनीपत तक की रेलवे लाइन और यहां मौजूद सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। गौरतलब है कि जींद से सोनीपत रेलवे लाइन चलते हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर टिकट तक बिकनी शुरू नहीं हुई है। इसके चलते काफी यात्री न चाहते हुए भी मुफ्त में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेन के समय पर रार
रेलवे यात्रियों ने जीएम को दिए ज्ञापन में ट्रेन का समय सुबह जींद से चलने का छह से साढ़े छह बजे के बीच करने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि दफ्तरों, फैक्ट्रियों और शिक्षण संस्थानों में जाने वाले दैनिक यात्री इस समय ट्रेन चलने से समय पर ऑफिस पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार शाम के समय भी ट्रेन सोनीपत से करीब छह बजे ही चलनी चाहिए, इससे दिल्ली से आने वाले यात्री भी ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक रूट पर कम होगा बोझ
फिलहाल जींद-नरवाना से सैकड़ों यात्री प्रतिदिन दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में काम लिए जाते हैं, लेकिन इन सभी को रोहतक के रास्ते जाना पड़ता है। वहीं यात्रियों का कहना है कि दिल्ली में सोनीपत की ओर फैक्ट्रियों में जाने वाले यात्री समय बदलने पर गोहाना के रास्ते जाने को प्राथमिकता देंगे।


जीएम ने नए रास्ते का निरीक्षण किया है। इस दौरान लोगों की जो भी शिकायतें और सुझाव आए हैं, उन पर विचार किया जाएगा।
- नीरज शर्मा, सीपीआरओ रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed