फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl child saved from becoming a bride

Jind News: बालिका को वधू बनने से बचाया

Thu, 28 Aug 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Girl child saved from becoming a bride
29जेएनडी16-खेड़ा खेमावती में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी। स - फोटो : Samvad
सफीदों। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम की सतर्कता से खेड़ा खेमावती गांव में एक बालिका को वधू बनने से बचाया गया। टीम ने बाल विवाह की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग की शादी को रुकवाया और परिजनों को यह न करने के लिए चेताया। इसके अलावा बाल विवाह अधिनियम की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही विवाह करेंगे। बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि गांव खेड़ा खेमावती में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है और बारात सोनीपत जिले के गांव रामगढ़ से आने वाली है। इस पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, हवलदार ओमप्रकाश, महिला सिपाही रितु, नीलम व प्रवीण के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम की ओर से लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने पहले तो टाल मटोल करने की कोशिश की और लड़की की उम्र पूरी होने की बात कही लेकिन जब उनको कार्यालय में बुलाया गया तो लगभग तीन घंटे के बाद जो सबूत दिखाए गए। इसमें लड़की की उम्र मात्र 16 वर्ष पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उनके परिजनों की ओर से बताया गया कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ हैं और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। इस पर परिजनों को समझाया गया कि आपकी लड़की नाबालिग है। इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें ताकि कोई कानूनी अड़चन नहीं आए।
इसके बावजूद भी शादी करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर परिवार सहमत हो गया और शादी को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed