फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl attempted suicide by jumping into Rani Talab, people rescued her safely

Jind News: रानी तालाब में कुदकर युवती ने आत्महत्या का किया प्रयास, लोगों ने सुरक्षित निकाला

Thu, 22 Aug 2024 04:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Girl attempted suicide by jumping into Rani Talab, people rescued her safely
21जेएनडी51: युवती को रानी तालाब से निकालकर लाते हुए।
जींद। एक लड़की ने रानी तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वहां पर घूमने वाले लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बुधवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे रानी तालाब पर सैकड़ों लोग घूमने के लिए गए थे। इस दौरान एक लड़की भी वहां पर घूम रही थी, लेकिन अचानक पगडंडी पर चप्पल उतारकर वह तालाब में कूद गई। इस दौरान वहां पर घूमने वाले कई लोग साथ ही कूद गए और लड़की को बचा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान युवती का भाई भी मौके पर आ गया और उसको घर ले गया। घटना के दौरान डायल 112 की गाड़ी भी पहुंच गई थी। इस दौरान युवती व उसके भाई ने किसी को कुछ नहीं बताया और अपने घर चले गए। इस मामले में शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि उनके पास कोई जानकारी नहीं आई है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed