{"_id":"6193f69c8119b0080c2910df","slug":"ggsss-budakheda-team-won-in-under-19-girls-baseball-competition-jind-news-rtk6300450161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 लड़कियों की बेसबॉल प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस बुढ़ाखेड़ा की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 लड़कियों की बेसबॉल प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस बुढ़ाखेड़ा की टीम जीती
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
इंडस पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह चोपड़ा का स्वागत करती प्राचार्य अ?
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह चोपड़ा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। तीसरे दिन मंगलवार को भी जोरदार मुकाबले हुए। अंडर-19 लड़कियों की बेसबॉल प्रतियोगिता में जीजीएसएसएस बुढ़ाखेड़ा टीम प्रथम और जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
इसके अलावा लड़कियों की अंडर-19 सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता मेें जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम प्रथम व जीजीएसएसएस बुढ़ाखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की अंडर-19 बेसबॉल प्रतियोगिता में जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम प्रथम और जीएसएसएस भौंगरा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 लड़कों की सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जीएसएसएस पिल्लूखेड़ा की टीम प्रथम व जीएसएसएस भौंगरा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बेसबॉल लड़कों की प्रतियोगिता में जीएसएसएस झांझ कलां की टीम प्रथम व जीएचएस निडाना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 सॉफ्टबॉल लड़कों की प्रतियोगिता में जीएचएस निडाना की टीम प्रथम और जीएसएसएस झांझ कलां की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 लड़कों की थ्रोबॉल प्रतियोगिता में डीएन मॉडल स्कूल की टीम ने प्रथम और राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल जींद की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की अंडर-17 थ्रोबॉल प्रतियोगिता में डीएन मॉडल स्कूल की टीम प्रथम और न्यू प्रगति स्कूल डाहौला की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 शतरंज लड़कों की प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम व मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम और जीएमएस मोहम्मदखेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता में नरवाना की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।