फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gathering of animals on the city roads, the plan of the city council is still in the files

Jind News: शहर की सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा, नगर परिषद की योजना अभी फाइलों में

Mon, 10 Aug 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gathering of animals on the city roads, the plan of the city council is still in the files
09जेएनडी07: शहर के गोहाना रोड पर रात के समय अंधेरे में घूम रहे बेसहारा गोवंश। संवाद
जींद। शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन इन्हें पकड़ने की नगर परिषद की योजना अभी फाइलों में ही है। पिछले करीब तीन माह से पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई ठप है। बरसात के बाद मच्छरों और उमस से बचने के लिए पशु रात के समय सड़कों पर बैठ रहे हैं। वहीं प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। इससे बाइक और कार चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर लगभग 2500 बेसहारा पशुओं का जमावड़ा है। गोहाना रोड, नए बस अड्डे के सामने हाईवे, पटियाला चौक, जयंती देवी मंदिर और सब्जी मंडी रोड पर इनकी संख्या अधिक है। शाम ढलने के बाद अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को देर से दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने करीब तीन माह से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान नहीं चलाया है। इसके चलते शहर की सड़कों पर पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर वासियों का कहना है कि पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की नियमित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि यातायात सुरक्षित रहे और पशुओं की जान भी खतरे में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की 7 अगस्त को हुई हाउस की बैठक में भी बेसहारा पशुओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। कई पार्षदों ने पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द टेंडर लगाने की मांग की थी। इसके बावजूद अभी तक धरातल पर कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। पशु पकड़ने के लिए टेंडर की योजना फाइलों में ही लंबित है।
बाक्स
नगर परिषद को पशुओं को पकड़ने के साथ उन स्थानों पर विशेष निगरानी करनी चाहिए जहां रात के समय उनका जमावड़ा रहता है। बंद स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द ठीक करवाना जरूरी है। इससे वाहन चालकों को सड़क पर बैठे पशु दिखाई देंगे और संभावित हादसों को टाला जा सकेगा। - महावीर कंप्यूटर, व्यापारी
बाक्स
पशुओं को पकड़कर ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए कि वे दोबारा सड़कों पर न आएं। गर्मी और मच्छरों से परेशान बेसहारा पशु रात को सड़कों पर खुद को सुरक्षित समझते हैं लेकिन इनके कारण जनहानि का खतरा बना रहता है। प्रशासन को पशुओं को पकड़ने के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।-विकास सिहाग

--
बाक्स
सड़कों से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ने और आमजन को सुरक्षित सड़क मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद जल्द ही टेंडर लगाएगी। इसके लिए हाउस की बैठक में एजेंडा पास हो चुका है। अब लोगों की सुविधा के लिए इस पर काम शुरू किया जाएगा। -सुशील भुक्कल, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article