फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Garbage should be thrown in the dustbin only

Jind News: कूड़ा डस्टबिन में ही डालना चाहिए

Sun, 08 Feb 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Garbage should be thrown in the dustbin only
07जेएनडी16: सेव संस्था के सदस्य सफाई करते हुए। स्रोत संस्था
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फार एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शनिवार को स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 453वां स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

संस्था सदस्यों ने लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया। सदस्यों ने कहा कि डस्टबिन में ही कूड़ा डालने की आदत होनी चाहिए। हम यह मान लेते हैं कि यहां पहले से कूड़ा डला हुआ है, तो हम भी वहीं डाल देते हैं। यदि वहीं कूड़ा डालते रहे तो स्वच्छता कैसे आएगी कूड़ा वहां बढ़ता रहेगा। इसीलिए हर आदमी को कूड़ा डस्टबिन में ही डालना चाहिए।
विज्ञापन

डस्टबिन का प्रयोग करने से ही स्वच्छता रह सकती है। कूड़ा डस्टबिन में डालकर रखना चाहिए और वह डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को देना चाहिए। हम सबके प्रयास से हर गांव, गली, शहर, मोहल्ला हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बन सकता है इस दौरान वेद प्रकाश विरमानी, रोहतास गुप्ता, बालवीर श्योकंद, बलजीत रेढू, सुजान सिंह पूनिया, बलबीर इगराह, हरबीर सिंह, मा. जोरा सिंह रेढू और अनिल नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed