फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Garbage burned in the hospital all day, smoke reaching the colonies

Jind News: अस्पताल में पूरे दिन जलता रहा कूड़ा, कॉलोनियों तक पहुंचा धुआं

Sat, 29 Nov 2025 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Garbage burned in the hospital all day, smoke reaching the colonies
29जेएनडी42-नागरिक अस्पताल में शवगृह के पास कचरे के ढेर में लगी आग से उठता धुआं। संवाद।
नरवाना। नागरिक अस्पताल में शनिवार सुबह शवगृह के पास कचरे में किसी ने आग लगा दी। पॉलिथीन, मेडिकल वेस्ट और अन्य गंदे कचरे के जलने से उठता जहरीला धुआं वार्डों, ओपीडी और आसपास की कॉलोनियों तक फैल गया। सुबह इलाज कराने पहुंचे मरीज और तीमारदार धुएं से परेशान रहे।
विज्ञापन

अस्पताल के नजदीकी मोहल्ला निवासी सुरेश, रणधीर व विकास ने बताया कि सुबह-सुबह उठे जहरीले धुएं से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अस्पताल में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि मानी जाती है वहीं कचरा जलाने जैसी घटनाएं एक गंभीर सवाल खड़ा कर रही हैं। चिंता की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में खुले में कचरा जलाए जाने से संबंधित मामले पिछले कई महीनों में बार-बार सामने आए हैं। कई बार स्थानीय लोग इस मुद्दे को उठाते रहे हैं लेकिन स्थिति में कोई सुधार दिखाई नहीं देता। लोगों का आरोप है कि या तो सफाई कर्मचारी प्रशासन की बात नहीं सुनते या फिर प्रशासन उन पर कार्रवाई करने से कतराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल यह भी है कि जब अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट उठाने के लिए अलग ठेका जारी है तो फिर इस तरह कचरा जलाने जैसी स्थिति आखिर बार-बार क्यों बनती है।

वर्जन

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा हुआ है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कचरा जलाना अस्पताल नियमों के विरुद्ध है। एसएमओ से इस बारे जानकारी ली जाएगी कि ऐसा क्यों हो रहा है। बायोमेडिकल कचरा उठाने के लिए अलग से ठेका दिया हुआ है। यदि कोई कर्मचारी आग लगाने में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

–डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article