फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gangrape with Facebook friend

फेसबुक फ्रेंड से गैंगरेप

Wed, 18 Jun 2014 01:27 AM IST
Jind
Jind Updated Wed, 18 Jun 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
गांव बीबीपुर के खेतों में तीन युवकों ने फेसबुक फ्रेंड से सामूहिक
विज्ञापन
दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म  का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 21 वर्षीय एक महिला ने लगभग तीन माह पहलेे जींद निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी दौरान महिला की शिवपुरी कॉलोनी निवासी रामनिवास उर्फ राज फौजी से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि रामनिवास के साथ फेसबुक पर अक्सर चैटिंग होती थी। 16 जून को उसका पति कार्य के लिए बाहर गया हुआ था।

इस दौरान रामनिवास से फेसबुक पर चैटिंग हो रही थी तो उसने फिल्म दिखाने को बोला जिससे वह उसके झांसे में आ गई। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव बीबीपुर के खेतों में बने कमरे में ले गया। जब तक वह पूरे मामले को समझ पाती, इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंच गए। जहां पर रामनिवास तथा बीबीपुर के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। तीसरे युवक ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया, लेकिन उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे खेतों में ही छोड़कर फरार हो गए। बाद में उसने अपने पति से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शिवपुरी कॉलोनी निवासी रामनिवास उर्फ राज फौजी को और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत उनके पास आई है। उसके बयान दर्ज कर लिए है और मेडिकल कराया गया है। महिला ने एक व्यक्ति का नाम बताया है, जबकि दो को यह जानती नहीं है। तीनों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-कमलेश, एएसआई और मामले की जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed