फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ganga water reached post offices for Shivratri

Jind News: शिवरात्रि के लिए डाकघरों में पहुंचा गंगाजल

Wed, 24 Jul 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ganga water reached post offices for Shivratri
24जेएनडी05-शहर का मुख्य डाकघर का फोटो।
जींद। सावन में सभी शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक व अन्य अनुष्ठानों में गंगाजल की आवश्यकता होती है। इसे देखते डाक विभाग ने गंगोत्री से पवित्र गंगा जल मंगाया है। इसकी बिक्री होने लगी है। शिवरात्रि पर शिव भक्तों के लिए शहर के डाकघर में गंगाजल पहुंच चुका है। कोई भी नागरिक किसी भी कार्य दिवस पर शहर के मुख्य डाकघर से गंगाजल खरीद सकता है।
विज्ञापन

शिव भक्तों को सुविधा के लिए डाकघर द्वारा शिवरात्रि के दिन शहर के मंदिरों में गंगाजल वितरण के लिए स्टॉल लगाई जाएगी। मुख्य डाकघर से नरवाना और सफ ीदों के सभी डाकघरों में गंगाजल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 1200 गंगाजल की कैन पहुंच चुकी है। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकघरों में अलग से गंगाजल वितरण की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन




30 रुपये में मिलेगा 250 एमएल गंगाजल

शिवरात्रि के दिन डाकघर की तरफ से शहर के मंदिरों में स्टाल लगाए जाएंगे, जिससे शिव भक्तों को गंगाजल मिलने में कोई परेशानी नहीं हो। शिवभक्तों को 30 रुपये में 250 एमएल गंगाजल की कैन मिलेगी। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाकघरों में अलग से खिडक़ी लगाई जाएगी। इसके साथ ही जिले के किसी भी डाकघर में पोस्ट मास्टर या उप पोस्ट मास्टर से संपर्क करके गंगाजल ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

सावन या किसी विशेष तिथि पर पवित्र स्नान या भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के इच्छुक भक्तों को हरिद्वार, वाराणसी या प्रयागराज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वे घर पर ही गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर सकेंगे। भगवान भोलेनाथ का भी गंगाजल से अभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए डाक विभाग ने पहल की है तथा बाजार से लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर शहर के मुख्य डाक घर में गंगाजल उपलब्ध होगा।




सावन के महीने में शिव की पूजा अर्चना को लेकर शिवभक्तों की सुविधा के लिए डाकखाने में गंगाजल आ चुका है। यह जल 30 रुपये में 250 एमएल दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति कार्य दिवस पर आकर डाकखाने से गंगाजल ले सकता है।

-संजीव कुमार, पोस्टमास्टर, डाकखाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed