फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Furniture Association raised demand for construction of dilapidated Rohtak Road

Jind News: बदहाल रोहतक रोड के निर्माण की फर्नीचर एसोसिएशन ने उठाई मांग

Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Furniture Association raised demand for construction of dilapidated Rohtak Road
17जेएनडी34-फर्नीचर एसोसिएशन की बैठक को संबो​धित करते संरक्षक राजकुमार गोयल। स्रोत संस्था - फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर ​स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
जींद। रोहतक रोड स्थित कार्यालय में आयोजित फर्नीचर एसोसिएशन की बैठक में रोहतक रोड को जल्द से जल्द नए सिरे से बनाए जाने की मांग प्रशासन से की गई। यदि जल्द ही इस सड़क की सुध नही ली तो एसोसिएशन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

संरक्षक राजकुमार गोयल ने कहा कि देवीलाल चौक से लेकर रोहतक रोड बाईपास तक दो किलोमीटर लंबा रोहतक रोड पूरी तरह से खंडहर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने गढडों, उडती धूल और मिट्टी के गुबार ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है।
विज्ञापन

अब यह सड़क चलने लायक नहीं रही। इस रोड पर हर रोज हादसे हो रहे है। कभी बाइक सवार गिर जाते है तो कभी ऑटो पलट जाते हैं। टूटे रोड की वजह से इस रोड पर ग्राहकों का आना बंद हो गया है जिसकी वजह से यहां के लोग आर्थिक नुकसान भी झेल रहे है। प्रधान जितेंद्र गोयल ने कहा कि इतना ही नहीं यहां उड़ती धूल ने लोगों की सेहत भी बिगाड़ कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दिन इतनी धूल उड़ती है कि लोगों को सांस की बीमारी होने लगी है। उड़ती धूल का असर इतना है कि यह धूल घरों में किचन तक भी पहुंच गई है। खाने पीने के सामान में धूल ही धूल नजर आती है। इस अवसर पर मनीष सिंघल, सुंदरी गर्ग, जसवंत लाठर, संजय गर्ग, सोकत अली, आशू सिंगला, प्रवीण गोयल, विनोद गर्ग, तिलक गर्ग, राजेश गुप्ता, चेतन गर्ग, विजय सैनी, अंकित गर्ग, राजेश सैनी, अनिल कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed