{"_id":"64ecf05efd2bf9b1c2050de4","slug":"full-of-flaws-in-the-delivery-hut-pregnant-women-suffering-jind-news-c-199-1-sroh1007-4720-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिलीवरी हट में खामियों की भरमार, गर्भवती महिलाएं बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिलीवरी हट में खामियों की भरमार, गर्भवती महिलाएं बेहाल
विज्ञापन
जींद। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल तथा उनकी टीम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमतान साहिब, धनौरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना, नागरिक अस्पताल नरवाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला तथा नागरिक अस्पताल उचाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन अस्पतालों के डिलीवरी हटोें के निरीक्षण के दौरान इन सफाई व्यवस्था ठीक न होने, रजिस्टर का रखरखाव ठीक न किए जाने समेत कई कमियां मिली।
सिविल सर्जन ने संबंधित अस्पतालों के अधिकारियाें व स्टाफ को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार रविवार दोपहर को सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल व अन्य अधिकारियों की एक टीम डिलीवरी हटों की जांच के लिए निकली। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमतान साहिब, धनोरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना, नागरिक अस्पताल नरवाना, उचाना व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को इनमें काफी खामियां मिली। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई नहीं मिल पाई। इससे महिलाओं को संक्रमण का खतरा रहता है। इसके अलावा डिलीवरी हटों में पुरुषाें का बेरोक-टोक आना जाना जारी था।
नरवाना में सबसे ज्यादा परेशानी मिली। उझाना में गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर का रखरखाव नहीं किया गया था। यहां महिला को अस्पताल लाने, इंजेक्शन देने, डिलीवरी करवाने संबंधित कोई भी चेक लिस्ट तैयार नहीं की गई थी, जबकि सभी कार्य करने से पहले चेक लिस्ट पर टिक लगाना जरूरी होता है। हालांकि सभी जगह स्टाफ तो था, लेकिन कोई भी कार्य नियमों पर खरा नहीं उतर रहा था। हर स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई का बुरा हाल था। टीम ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। भविष्य में ऐसी लापरवाही होने पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस में नहीं मिले जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे
इसके अलावा टीम ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खड़ी एंबुलेंस की भी जांच की। यहां किसी भी एंबुलेंस में कोई जीपीएस ट्रेकर काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। सभी एंबुलेंस चालकों को सभी कार्य पूरा करवाने के सख्त निर्देश जारी किए गए।
स्वास्थ्यमंत्री के निर्देश पर डिलीवरी हटों की जांच की गई थी। सफाई व्यवस्था की हर जगह कमी मिली। नरवाना में पुरुषों का प्रवेश डिलीवरी हटों में पाया गया, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए। भविष्य में इस प्रकार के निरीक्षण जारी रखे जाएंगे। भविष्य में किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।