फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraudulently withdrawn Rs 110000 from two peoples bank accounts

धोखाधड़ी कर दो लोगों के बैंक खाते से एक लाख 10 हजार रुपये

Sat, 07 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
fraudulently withdrawn Rs 110000 from two peoples bank accounts
जिले में दो लोगों के खातों से छेड़छाड़ कर एक लाख 10 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 60 हजार रुपये निकालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामराये गांव के सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दौलतराम ने बताया कि उसका एसबीआई सफीदों गेट जींद में खाता है। इसी खाते में उसकी पेंशन आती है। तीन दिसंबर को उसने एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवाए थे। उसके बाद खाते में 73 हजार 750 रुपये बचे थे। पांच दिसंबर को उसने खाता चेक करवाया त 13 हजार 750 रुपये मिले। जांच करवाने पर पता चला कि किसी ने उसके खाते से 20-20 हजार करके तीन बार में रुपये निकाल लिए हैं, जबकि एटीएम उसके पास था। वहीं दूसरी तरफ पिल्लूखेड़ा निवासी रविश कुमार ने पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खाते से किसी ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उसका सफीदों गेट स्थित एसबीआई में खाता है। उसके खाते से छह दिसंबर को किसी ने रुपये निकाल लिए। जांच में सामने आया है कि उसके खाते से यह राशि दिल्ली में निकाली गई है। पुलिस ने रविश कुमार व दौलतराम की शिकायत पर धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed