फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud of Rs 4 lakh 1 thousand through credit card

Jind News: क्रेडिट कार्ड से चार लाख एक हजार रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 31 Oct 2024 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 4 lakh 1 thousand through credit card
जींद। बिना ओटीपी शेयर किए युवक के क्रेडिट कार्ड से चार लाख एक हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ठगी करने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड निवासी संदीप ने कहा कि वह एक फाइनेंसियल सर्विस में काम करता है। वह अपनी जरूरत के लिए क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करता है। यह क्रेडिट कार्ड उसके पास ही रहता है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुए कि उसके क्रेडिट कार्ड से चार लाख एक हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की गई है, जबकि 27 अक्टूबर को न तो उसने और न ही उसके किसी परिवार के सदस्य ने ऑनलाइन खरीदारी की। इस संबंध में उसने बैंक के क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधियों को फोन करके ट्रांजेक्शन रोकने बारे शिकायत की थी। जांच अधिकारी एसआई शीशराम ने कहा कि पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed