{"_id":"637678c9d2944e030b7153a3","slug":"fourth-member-of-animal-thief-gang-arrested-crime-confessed-at-ten-places-jind-news-rtk6637561117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोर गिरोह का चौथा सदस्य काबू, दस स्थानों पर वारदात कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोर गिरोह का चौथा सदस्य काबू, दस स्थानों पर वारदात कबूली
विज्ञापन
जींद। सदर थाना पुलिस ने गांव और मकानों से पशु चोरी करने वाले गिरोह के चौथे सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव बरतौली निवासी रहीसू के तौर पर हुई है। आरोपी ने पूछताछ में दस स्थानों से पशु चोरी करने की वारदातें कबूली हैं। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर तीन लाख 33 हजार रुपये और चोरी की दो पिकअप की है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज भेज दिया गया।
इससे पहले पुलिस ने पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों सिरसा जिला के गांव नहराना निवासी रामेश्वर, लाखन माजरा निवासी सुरेश और उचाना कलां निवासी पप्पल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि बुआना गांव से भैंस, भैंस और कटड़ी गांव रामकली से, भैंस बहबलपुल से, राजपुरा भैंण से झोटा, रधाना गांव से चार भैंस, झोटा, कटड़ी, असरफगढ़ से दो भैंस, बराह कलां से 2 भैंस, खुंगा कोठी से भैंस, कटड़ी और गांव निडानी से भैंस, कटड़ी समेत 19 पशु चोरी किए थे।
बहबलपुर गांव निवासी रणबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 अक्तूबर को वह अपनी भैंस को पशुबाड़े में बांध कर सो गया था। जब वह अगले दिन सुबह दूध निकालने के लिए गया तो वहां भैंस नहीं थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
बॉक्स
घटनास्थल से मिला आधार कार्ड तो आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से सिरसा जिले के गांव नहराना निवासी रामेश्वर का आधार कार्ड मिला था। उस आधार पर पुलिस ने छह नवंबर को रामेश्वर और उसके साथी लाखन माजरा निवासी सुरेश और उचाना कलां निवासी पप्पल को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे कुछ समय पहले सोनीपत मंडी में रहीसू उर्फ इशु से मिले थे जो भैसों की चोरी करता था। उसने उन्हें इस काम में काफी मुनाफा होने की बात कही थी, जिससे वे भी उसके साथ मिल गए। 19 अक्तूबर की रात बहबलपुर से खाली तालाब के पास बने कमरे से एक भैंस चोरी की थी। उसी रात गांव बुआना से एक भैंस, गांव रामकली से एक भैंस और कटड़ी चोरी करके पिकअप में चढ़ाकर मेरठ ले गए थे। मेरठ से रहीसू और उसके गदोस्त ने उनके हिस्से के 30 हजार रुपये देकर भैंसों को ले गए थे।
वर्जन
पशु चोर गिरोह के चौथे सदस्य उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव बरतौली निवासी रहीसू किया है। रिमांड के दौरान उसने जिले में पशु चोरी की दस वारदातें कबूली है। उसके कब्जे से 3.33 लाख रुपये और दो पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी के तीन साथी पहले ही काबू कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने चौथे आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।-मोनिका, इंचार्ज, सीआरएसयू पुलिस चौकी जींद।