फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four people named for demanding car and cash in dowry

Jind News: दहेज में कार व नकदी मांगने पर चार लोग नामजद

Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four people named for demanding car and cash in dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अर्बन इस्टेट निवासी महिला से दहेज में कार, बार बार नकदी मांगने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पति अमन, सास रमेश, ननद मोनिका व ननदोई गुरप्यार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी ईशा ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2022 को हिसार की डिफेंस कालोनी निवासी अमन से हुई थी। जोकि अब पंचकुला के सेक्टर 27 अपॉर्टमेंट नंबर 603 ई ब्लॉक विक्रम विहार में रहते हैं। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, सास, ननद व ननदोई लालची किस्म के व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। उसकी मां ने उसकी शादी में लगभग 75 लाख रुपये खर्च कर ससुराल पक्ष के लोगों की प्रत्येक मांग को पूरा किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति समेत अन्य लोगों ने उससे स्कार्पियो एसयूवी व कुछ नकदी की मांग की। जिसको लेकर उसके साथ आए दिन झगड़ा करते रहे। इसके बाद उसके पास शादी में मुंह दिखाई, कन्यादान व अन्य रस्मों की मिली नकदी व उसका स्त्री धन भी उसकी सास ने ले लिया। उसको जब भी जरूरत पड़ती तो वह अपनी मां से ही रुपयों की मांग करती थी।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाए कि गाड़ी के रुपये 11 लाख एफडी के रूप में दिए थे। इसके बाद उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे 50 लाख रुपये पंचकुला में फ्लैट के नाम पर मांगे। इससे मना करने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला थाना की जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने ईशा की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed