फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four miscreants snatched car from Julana on the strength of pistol, threw the owner on the way, three accused arrested

चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर जुलाना से छीनी कार, मालिक को रास्ते में फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants snatched car from Julana on the strength of pistol, threw the owner on the way, three accused arrested
जुलाना थाने में बरामद करके लाई गई कार। संवाद - फोटो : Jind
जैजैवंती और जुलाना के बीच माइनर के नजदीक शनिवार दोपहर लगभग एक बजे चार बदमाशों ने कीया ऑल्टोस कार छीन ली। बदमाशों ने कार मालिक को भी बंधक बना लिया। बाद में उसे करेला गांव के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले के बवानी खेड़ा गांव के पास से कार को बरामद कर लिया। पुलिस को कार से एक पिस्तौल तथा कारतूस बरामद करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी मनोज अपनी कार में कुछ लोगों को लेकर जैजैवंती व जुलाना के बीच बने गोविंद धाम में आए हुए थे। कार में सवार लोग धाम के अंदर चले गए। मनोज अपनी कार को पास के ही एक पेड़ के नीचे लगाकर आराम करने लगा। दोपहर लगभग एक बजे एक युवक आया और उससे कार की खिड़की खुलवाई। खिड़की खोलते ही तीन अन्य बदमाश आए और मनोज को पिस्तौल दिखाकर कार की चाबी छीन ली। आरोपियों ने मनोज को कार की पिछली सीट पर बंधक बनाकर कार लेकर फरार हो गए। करेला गांव के पास बदमाशों ने मनोज को कार से फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। इसमें मनोज को चोट भी आई। मनोज ने इसकी सूचना जुलाना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी समरजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

तीन घंटे में ही पुलिस ने बरामद की कार
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने तुरंत इसकी सूचना सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस को दी। तीनों टीमों के अधिकारियों ने कार चालक मनोज से बात की। मनोज ने बताया कि कार में जीपीएस लगा हुआ है। पुलिस ने तुरंत जीपीएस ट्रैक किया तो पता चला कि कार भिवानी की तरफ जा रही है। जींद पुलिस ने भिवानी पुलिस से संपर्क किया और नाकाबंदी करवाई। इसके बाद कार का जीपीएस बंद हो गया। बवानी खेड़ा के पास पुलिस द्वारा लगाए गए नाके को देखकर बदमाश कार को छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक पिस्तौल तथा कारतूस बरामद करने के साथ तीन आरोपियों दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी विकास और झज्जर के डीघल निवासी कुलबीर और आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। विकास अपहरण और फिरौती के मामले तो कुलबीर और आशीष हत्या के मामले में वांछित थे। आरोपियों के खिलाफ जुलाना थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। इसमें भिवानी पुलिस का भी सहयोग लिया गया। कार से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। -वसीम अकरम, एसएसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed