फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four deaths, including BJP leader, fall for first time since April 19

19 अप्रैल के बाद पहली बार घटा मौत का आंकड़ा, भाजपा नेता समेत चार लोगों की मौत

Tue, 27 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four deaths, including BJP leader, fall for first time since April 19
19 अप्रैल के बाद पहली बार कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में कुछ कमी आई है। वहीं दो दिन बाद संक्रमितों की संख्या में भी कुछ कमी हुई है। मंगलवार को भाजपा नेता समेत चार लोगों की कोरोना की वजह से मौत होने के अलावा 414 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में जिला कारागार के 80 बंदी-कैदी और शहर के एकमात्र वृद्धाश्रम के 30 बुजुर्ग भी शामिल हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 874 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें 47.36 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 874 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 414 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। इनमें नरवाना से भाजपा नेता 68 वर्षीय रामफल लौट, गांव सुरबरा निवासी 26 वर्षीय युवक, नरवाना रोड निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, स्कीम नंबर छह निवासी 48 वर्षीय महिला शामिल हैं। संक्रमितों में एक वृद्धाश्रम के 30 बुजुर्ग शामिल हैं। इन लोगों की सितंबर महीने में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तक जिले के 11434 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 8754 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 173 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2507 संक्रमित हैं।
विज्ञापन

19 अप्रैल के बाद घटा मौत का आंकड़ा
तारीख संक्रमित मौत
19 267 6
20 266 6
21 291 7
22 199 5
23 232 6
24 258 5
25 600 5
26 487 17
27 414 4
लोगों को पूरी तरह सावधानी बरतनी होगी। अप्रैल अब तक कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे भारी साबित हुआ है। यदि लोग सावधानी बरतेंगे तो संक्रमण के आंकड़े कम हो सकते हैं। हर व्यक्ति को घर पर भी मास्क लगाकर रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
जिला जेल में फैला कोरोना संक्रमण 80 कैदी कोरोना संक्रमित
जिला जेल में कोरोना संक्रमण बड़े स्तर पर फैल चुका है। जेल में 80 कैदी व बंदी संक्रमित हो चुके हैं। इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने इन कैदियों को हाई पावर कमेटी के आदेशानुसार रेवाड़ी कोविड जेल मेें भेजने का निर्णय लिया। बुधवार को इनको रेवाड़ी कोविड जेल में भेजा जाएगा।

जिला जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने बताया कि जेल में कुछ कैदियों व बंदियों के कोरोना संक्रमित होने के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसकी जांच करवाने पर वह संक्रमित मिले। जेल में कोरोना संक्रमण न फैले, इसको देखते हुए सभी की कोरोना जांच करवाई गई। इसमें 80 कैदी व बंदी संक्रमित मिले। इनकी जानकारी जेल की हाई पॉवर कमेटी को दी गई। कमेटी के निर्णयानुसार सभी को रेवाड़ी कोविड जेल में भेजने का निर्णय हुआ। बुधवार को इन संक्रमितों को रेवाड़ी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। दो की हालत गंभीर होने के कारण उनका फिलहाल नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed