फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four and a half crores approved for improving the city's air quality

Jind News: शहर की आबोहवा सुधार के लिए साढ़े चार करोड़ स्वीकृत

Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four and a half crores approved for improving the city's air quality
19जेएनडी23-डॉ. कृ ष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर। - फोटो : reasi
जींद। जींद के विकास के साथ-साथ यहां की आबोहवा को जहर मुक्त बनाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस कार्य योजना को सिरे चढ़ाने के लिए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

इस बैठक में जींद की आबोहवा को जहर मुक्त बनाने के लिए मंथन हुआ और लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई। इस राशि से एक्शन प्लान तैयार कर भारत सरकार को भेजा जाएगा, ताकि जींद के लोग स्वच्छ हवा में सांस लें। साढ़े चार करोड़ रुपये के एक्शन प्लान के तहत मुख्य रूप से उन कार्यों को अधिमान दिया जाएगा, जो वातावरण में फैले धूल के कणों को नियंत्रित करने में सहायक होंगें। इसमें मुख्य रूप से शहर में मुख्य सड़कों की साइडों को पक्का किया जाए। बाकी बची हुई सड़कों को भी जल्द ही पक्का किया जाएगा। इसके तहत गोहाना रोड के बचे हुए हिस्से को पांडू पिंडारा फ्लाईओवर तक, गोहाना रोड से पुराने बस स्टैंड वर्कशॉप तक, गोहाना रोड से लघु सचिवालय और दालमवाला अस्पताल से पैराडाइज होटल तक की सड़कों की साइडों को पक्का करने के आदेश नगर परिषद को दिए गए हैं। इससे एक तो शहर की सुंदरता बढ़ेगी दूसरे शहर की वायु गुणवत्ता में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


नप को जल्द से जल्द एंटी स्मॉग गन खरीद करने के निर्देश
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द एंटी स्मॉग गन की खरीद करे। एंटी स्मॉग गन वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक मशीन है, जो पानी की बारीक बूंदों को हवा में छिड़कती है। इससे प्रदूषण के कण जमीन पर आ जाते हैं। इससे धूल और कणों में अस्थाई रूप से कमी आती है। यह 2.5 माइक्रोन तक के खतरनाक कणों को भी कम कर सकती है। ऐसे में जींद शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधारने की दिशा में व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली कार्यालय में संपन्न बैठक में जींद शहर के लिए 4.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से शहर की आबोहवा सुधार का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed