फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four accused of stealing Bolero Maxi arrested

Jind News: बोलेरो मैक्सी चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Four accused of stealing Bolero Maxi arrested
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रशासन
सफीदों। मुआना गांव से बोलेरो मैक्सी चोरी करने के चार आरोपियों को सदर थाना पुलिस सफीदों ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनाल जिले के सोकड़ा निवासी रामलाल, मेरठ के सिंधावली निवासी प्रदीप उर्फ कल्लू, पानीपत जिले के धनसोली गांव निवासी विक्की व सिरसा के सलारपुर निवासी साहबराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सफीदों थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि 18 जुलाई को मुआना निवासी महिपाल ने शिकायत दी थी कि 17 जुलाई की रात को उसने अपने प्लॉट में बोलेरो मैक्सी को खड़ किया था। जब वह सुबह प्लॉट में गया तो गाड़ी चोरी मिली। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही थी। शहर थाना करनाल की पुलिस ने इन चारों को पकड़ा तो इन्होंने मुआना से गाड़ी चोरी करने की बात कबूल ली। जांच अधिकारी ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब चारों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी हुई गाड़ी को सिरसा से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed