फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh was an institution in himself: Satpal Brahmachari

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह अपने आप में एक संस्था थे : सतपाल ब्रह्मचारी

Wed, 24 Dec 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh was an institution in himself: Satpal Brahmachari
23जेएनडी08: जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जाट धर्मशाला में मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 124वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम सभा के कार्यकारिणी सदस्य व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति दी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनीपत लोकसभा से सांसद सतपाल ब्राह्मचारी ने जाट धर्मार्थ सभा की सीआरएसयू के पास प्लॉट की चहारदीवारी निकालने के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चहारदीवारी पर अगर ज्यादा राशि खर्च होगी तो वह अपने सांसद कोटे से देंगे।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिहाग ने अपने पिता की याद में 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान, गरीब और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया, जिसमें उन्होंने 36 बिरादरी और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया। युवा पीढ़ी को भी चौधरी चरण सिंह के संस्कार का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाट समाज का उनके राजनीति जीवन पर बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के प्रभारी थे तो उन्होंने हरिद्वार से कांग्रेस की टिकट पर चयन किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर पालिका का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने हरिद्वार के वीआईपी घाट का नाम चौधरी चरण सिंह किसान घाट के नाम करवाने काम किया। इसी तरह चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम से भी कांग्रेस ने हरिद्वार में घाट बनाने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि मेरा जन्म किसान परिवार में हुआ है और उनकी समस्याओं को जानता हूं। कांग्रेस के सभी सांसदों ने इस बार संसद में किसानों की आवाज उठाने का काम किया। प्रदेश में बयानों को लेकर चल रहे विवाद पर सतपाल ब्रह्मचारी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि इंसान की वाणी में संयम होना चाहिए और समाज को तोड़ने वाली बात नहीं करनी चाहिए।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष यादवेंद्र खर्ब, शिशपाल लोहान, एडवोकेट वीरेंद्र लाठर, आजाद लाठर, ओम सिंह पिलानिया, अनिल मलिक, सुमनलता आर्य, रणधीर सिंह रेढू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed