फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five people of same family found dengue positive in Narwana

Jind News: नरवाना में एक ही परिवार के पांच लोग मिले डेंगू पॉजिटिव

Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five people of same family found dengue positive in Narwana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नरवाना क्षेत्र में लगातार डेंगू पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में एक ही परिवार के पांच लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई है। इससे पहले भी नरवाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पीड़ितों के घर आसपास के घरों की मैपिंग और स्लाइडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार नरवाना क्षेत्र में ही 32 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरुष बुखार से पीड़ित थे। इनकी जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अब तक जींद जिले में वर्ष 2023 में 11 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। जींद शहर में स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में टीमें लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि टीमें हर रोज काॅलोनियों में सर्वे कर रही हैं। घरों में जांच कर जहां डेंगू के लार्वे मिल रहे हैं, उन्हें नष्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को भी विभिन्न काॅलोनियों में बैठक कर लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में डेंगू मरीजों की संख्या

वर्ष
डेंगू के मामले

2015
668

2016
156

2017
135

2018
98

2019
47

2020
28

2021
622

2022
635

2023
11 अब तक

बाक्स

नरवाना क्षेत्र में पांच लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी नरवाना क्षेत्र में ही एक ही परिवार के पांच लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। पीड़ितों के घरों के आसपास स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें सर्वे में लग गईं हैं। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जाएगी और लोगों के रक्त के सैंपल लिए जाएंगे।-डॉ. बिजेंद्र ढांडा डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed