Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Five lakhs to be given incentive for inter-caste marriages: Tekram Kandela
{"_id":"5f9077358ebc3e9be1056362","slug":"five-lakhs-to-be-given-incentive-for-inter-caste-marriages-tekram-kandela-jind-news-rtk5794531154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजातीय विवाह करने पर पांच लाख रुपये दी जाए प्रोत्साहन राशि : टेकराम कंडेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजातीय विवाह करने पर पांच लाख रुपये दी जाए प्रोत्साहन राशि : टेकराम कंडेला
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत करते टेकराम कंडेला।
- फोटो : Jind
Link Copied
खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि अंतरजातीय विवाह करने पर सरकार द्वारा इस समय 2.5 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। यह राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करनी चाहिए। जातिवाद के भेदभाव को दूर करने के लिए इस प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी जरूरी है। कंडेला यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार लड़की की शादी की आयु 18 वर्ष की बजाय 21 साल करने की सोच रही है, यह बहुत गलत है। लड़की की शादी के लिए 18 वर्ष की आयु सही है। यदि लड़की की आयु 21 वर्ष कर दी गई तो इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। समाज में अपराध बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि एक गांव तथा एक गोत्र में शादी पर रोक लगनी चाहिए। इससे आपस में भाईचारा खराब होता है। यह वैज्ञानिक तरीके से भी गलत है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों में कुछ बदलाव करके किसानों को संतुष्ट करना सरकार का कर्त्तव्य है। उनके साथ हरकेश पंच, राजमल, मनोज रेढू, भीरा दालमवाला, प्रदीप शर्मा, महेंद्र नंबरदार और रामदिया खोखरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।