फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five corona victims from PGI Rohtak recover and reach home

पीजीआई रोहतक से जिले के पांच कोरोना पीड़ित ठीक होकर घर पहुंचे

Sat, 16 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five corona victims from PGI Rohtak recover and reach home
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पीजीआई में उपचाराधीन दस कोरोना संक्रमित लोगों में से शनिवार को पांच लोगों को छुट्टी मिल गई। अब जिले में कुल संक्रमित 20 लोगों में से केवल पांच केस ही एक्टिव रह गए हैं। यदि अब और कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला तो दो-तीन दिन में जिला कोरोनामुक्त हो जाएगा। वहीं शनिवार को 124 लोगों के सैंपल लिए गए और 259 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। अब तक जिले में कुल 4222 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि शनिवार को पीजीआई रोहतक से घसो कलां निवासी 73 वर्षीय छन्नो देवी, घसो कलां निवासी 11 वर्षीय गौरव, छात्तर निवासी 49 वर्षीय सुभाष, छात्तर निवासी 59 वर्षीय रामकुमार तथा संगतपुरा निवासी 40 वर्षीय सुरेश को छुट्टी मिल गई है। सभी को रोहतक पीजीआई से लाकर उनके घर छोड़ दिया गया है। अब यह लोग 14 दिन तक अपने घर में ही क्वारंटीन रहेंगे। डॉ. जाटान ने बताया कि जिले में अब तक कुल 20 लोगों कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अब 15 लोगों को उपचार के बाद ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। अब केवल पांच लोग ही पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 124 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों की संख्या 4222 पहुंच गई है। वहीं शनिवार को ही 259 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉ. जाटान ने बताया कि दो दिन में यदि जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला तो सभी को पीजीआई रोहतक से छुट्टी मिल जाएगी और जिला फिर से कोरोना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed