{"_id":"6585dc29f451e2ca30034224","slug":"five-accused-arrested-for-entering-masoom-sharmas-brothers-house-and-firing-in-the-air-jind-news-c-199-1-sroh1007-10594-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मासूम शर्मा के भाई के घर में घुसकर हवाई फायरिंग करने के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मासूम शर्मा के भाई के घर में घुसकर हवाई फायरिंग करने के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार
Sat, 23 Dec 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। ब्राहमणवास गांव निवासी हरियाणा के प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर और कलाकार मासूम शर्मा के भाई के घर घुसकर हथियारबंद लोगों ने हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने भिवानी जिले के खरक गांव निवासी केहर सिंह, बुआना निवासी मनजीत, मकडौली गांव निवासी रवि, कलानौर निवासी योगेश, बुआना गांव निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है। मासूम के भाई की पत्नी निशा की शिकायत पर पुलिस ने भिवानी जिले के गांव खरक निवासी केहर खरकिया समेत 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। जुलाना के ब्राह्मणवास गांव में मासूम शर्मा और भाई विकास शर्मा का घर है। विकास की पत्नी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब वह घर पर थी। उसी समय घर के अंदर 5 लोग घुस आए, जिनमें से तीन के हाथ में पिस्तौल थी। दो लोगों ने हाथ में डंडे लिए हुए थे। आते ही आरोपियों ने गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं और पूछा कि मासूम शर्मा कहां पर है। ऑफिस पर भी खड़ी मिली 15-20 गाड़ियां इस दौरान आरोपियों ने मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी हवा में पिस्तौल लहराते हुए घर से बाहर निकल गए। घर के बाहर पहुंचते ही आरोपियों ने हवा में फायर भी किया। उसने अपने देवर दीपक को घटना के बारे में बताया तो दीपक ऑफिस की तरफ गया, वहां भी 15 से 20 गाड़ियों में हथियारों से लैस लोग थे। तभी डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी हमलावर वहां से जा चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।