फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Firni to be built in Gosain Kheda village at a cost of Rs 48.13 lakh

Jind News: गोसाईं खेड़ा गांव में 48.13 लाख रुपये से बनेगी फिरनी

Sun, 19 Apr 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Firni to be built in Gosain Kheda village at a cost of Rs 48.13 lakh
18जेएनडी02: पंचायती राज विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। जुलाना खंड के गांव गोसाईं खेड़ा में लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही फिरनी की मांग अब पूरी होगी। यह फिरनी एनएच-352 से लेकर खरकिया चौपाल तक इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई जाएगी। इस पर 48.13 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से इसके टेंडर जारी कर दिए गए हैं और 27 अप्रैल को बिड खोली जाएगी। फिरनी के बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में यह कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। इससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

अब पक्की फिरनी बनने से इन समस्याओं से राहत मिलेगी। फिरनी निर्माण से गांव में आवागमन सुगम होगा और खेतों तक पहुंच आसान बनेगी। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही भी बेहतर हो सकेगी। इससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी। ग्रामीण राममेहर, सुमेर, अमित, नवीन ने बताया कि इससे गांव का समग्र विकास होगा और आसपास के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्धारित समय में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी बिड 27 अप्रैल को खुलेगी। इसके बाद एजेंसी को काम देकर जल्द निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को शहर, खेत व अन्य काम पर जाने के लिए बेहतर मार्ग उपलब्ध हो सके।-पोषण कन्यान, एक्सईन पंचायती राज विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed