{"_id":"6891e6076c999c8f1408c125","slug":"firing-in-narwana-crime-in-haryana-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: हरियाणा में दोपहर को बदमाशों ने बीच चौक पर की हवाई फायरिंग, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: हरियाणा में दोपहर को बदमाशों ने बीच चौक पर की हवाई फायरिंग, लोगों में दहशत
Tue, 05 Aug 2025 04:37 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 04:37 PM IST
सार
मंगलवार दोपहर अचानक नरवाना शहर के मोर पत्ती मोहल्ले में बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरवाना शहर के मोर पत्ती मोहल्ला स्थित बड़े दरवाजे के पास मंगलवार दोपहर अचानक हुई हवाई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस व नरवाना टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शहर थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने बताया कि चौक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग की आवाज काफी तेज थी, जिससे डर का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि फायर किसने और किस मकसद से की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन