{"_id":"577c0bd34f1c1b78467f9c5a","slug":"firing-in-hotel-owner-no-liss-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल वाले ने खाने के पैसे मांगे तो की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल वाले ने खाने के पैसे मांगे तो की फायरिंग
jind
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक होटल पर खाना के पैसे मांगने पर गाड़ी सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक गायब हो चुके थे। बाद में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आधा दर्जन युवकों को बस स्टैंड के निकट से गाड़ी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार होटल संचालक बलवान ने बताया कि सोमवार शाम को कुछ युवक होटल पर खाना के लिए आए। जब वह खाना खाकर बाहर निकलने लगे तो उसने पैसे मांगे, लेकिन युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान युवकों ने होटल के बाहर निकलकर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही मौके पर दहशत फैल गई। बाद में आरोपी युवक गाड़ी में सवार होकर पानीपत की तरफ फरार हो गए।
सर्च अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। कुछ देर के पश्चात वही गाड़ी पुलिस को पुराने बस स्टैंड पर दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी में सवार युवकों से बातचीत की तो पुलिस को कुछ शक हो गया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 12 बोर का एक पिस्तौल मिला। पुलिस ने उक्त सभी युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने पानीपत रोड पर भी हवाई फायर करने की बात मान ली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान पानीपत के गांव निमरी निवासी सुनील उर्फ नन्हा, राजेंद्र व सुरजीत व गांव सनौली खुर्द का राजकुमार उर्फ फौजी, पानीपत की कालोनी कबूलबाग का हरिकिशन व जींद की संतनगर कॉलोनी निवासी मनजीत के रुप में हुई। पुलिस ने होटल संचालक बलवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।