फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire safety information given to students in mock drill

Jind News: मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों को दी आग से बचने की जानकारी

Sun, 20 Sep 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire safety information given to students in mock drill
फोटो 19जेएनडी26-विद्या​र्थियों को मॉक ड्रिल में आग से बचने की जानकारी देते हुए कर्मचारी। स्रोत
जींद। जिला के विभिन्न दमकल केंद्रों के दमकल कर्मचारियों ने शनिवार को जिले के स्कूलों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें दमकल कर्मचारियों की ओर से स्कूलों में फायर सेफ्टी को लेकर विद्यार्थियों और स्टाफ को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

दमकल केंद्र सफीदों गेट, जींद से एलएफएम हितेंद्र सिंह, एफओ अनूप कुमार, एफओ सतीश कुमार तथा एफओ शिव कुमार ने आग से बचाव और आपात स्थिति में सही तरीके से कार्रवाई करने के उद्देश्य से फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान आग लगने के कारणों, बचाव के उपायों तथा अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य सहित करीब 30 स्टाफ सदस्य और 200 विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों को विशेष रूप से गैस सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सेफ्टी टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत आसपास के लोगों को सचेत करें और सुरक्षित स्थान पर जाएं। आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि छोटी सी सावधानी बरतकर आग की कई घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed